राष्ट्रीय चैंपियन सक्षम का बांदा में भव्य स्वागत
-
By
Admin
Published - 08 October 2026 10 views
राष्ट्रीय चैंपियन सक्षम का बांदा में भव्य स्वागत
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
अब दक्षिण कोरिया में तिरंगा लहराने की तैयारी
बांदा। राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लगातार चार मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल करने वाले बांदा के होनहार खिलाड़ी मास्टर सक्षम ठाकुर के बांदा लौटने पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों, समाजसेवियों और खेलप्रेमियों ने फूल-मालाएं पहनाकर सक्षम का सम्मान किया और आगामी एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।
गुजरात के आनंद में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सक्षम ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार चार मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अब वह 20 नवंबर से दक्षिण कोरिया के मोजू में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सक्षम पिछले चार महीनों से दिल्ली में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड के रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंट के सेना चयन परीक्षण में भी हिस्सा लिया है। लगातार अभ्यास और कड़े प्रशिक्षण के बाद मिली इस सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और खेल जगत में खुशी का माहौल है।
सक्षम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सेंट जॉर्ज स्कूल के प्रधानाचार्य अल्फ्रेड रस्किन, शिक्षकों, गुरु पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, गुरु चिरंजीवी, सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रशिक्षक कल्पना कवल तथा दिल्ली की फिटिस्तान ताइक्वांडो अकादमी के प्रशिक्षकों को दिया।
रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक राजकुमार पाठक, हरीमोहन धुरिया (रोहित), आत्माराम त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, सुनील सक्सेना और आशीष मिश्रा समेत पत्रकारों व समाजसेवियों ने सक्षम का स्वागत किया। उनकी उपलब्धि पर डीके शर्मा, बृजबिहारी बाजपेई, नीरज बाजपेई और रामरूप सिंह समेत कई शुभचिंतकों ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भगत सिंह को बधाई दी।
सक्षम की उपलब्धि से सेंट जॉर्ज स्कूल और सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी खुशी की लहर है। अब बांदा की निगाहें 20 नवंबर से दक्षिण कोरिया में होने वाली एशियन चैंपियनशिप पर हैं, जहां सक्षम अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।
सम्बंधित खबरें
-
राष्ट्रीय चैंपियन सक्षम का बांदा में भव्य स्वागतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याअब दक्षिण कोरिया म
-
10 अक्टूबर से पहले गड्ढामुक्त होंगी रायबरेली शहर की प्रमुख सड़कें,डीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने त
-
12 साल पुराने गैंगस्टर केस में फैसला तीन दोषसिद्ध को 4-4 साल की सजारामबहादुर उर्फ दाऊ, ल्लू और बलराम
-
अतर्रा में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, जताया विरोधनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
नवरात्रि महोत्सव को लेकर प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांगनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्
-
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शननेशनल न्यूज 1 सलोन