अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान
-
By
Admin
Published - 29 October 2026 4 views
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जिला आबकारी विभाग लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहा है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही मौके पर मिले हजारों किलो लहन को भी नष्ट कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर छह विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की निगरानी में कार्रवाई कर रही हैं। आबकारी विभाग के मुताबिक, इस महीने अब तक 3151 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की जा चुकी है, जबकि 161 अभियोग दर्ज किए गए हैं और पांच लोगों को जेल भेजा गया है।
रायबरेली में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिले के अलग-अलग इलाकों में लगातार छापेमारी कर अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान मौके पर बरामद कच्ची शराब को जब्त करने के साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार लहन को भी नष्ट कराया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए छह टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की देखरेख में छापेमारी कर रही है, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
आबकारी अधिकारी के मुताबिक, इस महीने अब तक विभाग ने 3151 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। वहीं, कार्रवाई के दौरान 7895 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कराया गया है। इस मामले में अब तक 161 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जबकि पांच आरोपियों को जेल भेजा गया है
सम्बंधित खबरें
-
रक्तवीरों का सम्मान मोती माला पहनाकर किया गया सम्मानितनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। सेवर्
-
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियाननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्
-
फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट FDDI फुरसतगंज परिसर में आयोजितनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्
-
फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI), फुरसतगंज परिसर में आयोजितनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिप
-
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने महासम्मेलन का किया आयोजन नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक