फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI), फुरसतगंज परिसर में आयोजित
-
By
Admin
Published - 29 October 2026 1 views
फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI), फुरसतगंज परिसर में आयोजित
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
राष्ट्रीय स्तर के छात्र उत्सव 'समागम 2.0 – फ्यूज़नवर्स 2026 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न हो गए हैं। देश भर के विभिन्न एफडीडीआई परिसरों से आए प्रतिभावान विद्यार्थियों ने संगीत, अभिनय और नृत्य के माध्यम से अपनी कला का असाधारण प्रदर्शन किया, जिसके बाद फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का चयन कर लिया गया है।
प्रतियोगिता वार सेमीफाइनल के परिणाम और फाइनल में प्रवेश करने वाले परिसर इस प्रकार हैं:
इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक (वाद्य संगीत): कड़ी टक्कर के बाद जोधपुर, नोएडा, चेन्नई और अंकलेश्वर परिसर की टीमों ने फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की।
स्किट प्रतियोगिता (लघु नाटक): अभिनय के बेहतरीन प्रदर्शन के बूते पटना, कोलकाता, जोधपुर, छिंदवाड़ा, रोहतक और मेजबान फुरसतगंज परिसर की टीमें फाइनल में पहुंचीं।
डांस बैटल (नृत्य): ऊर्जावान प्रस्तुतियों के दम पर हैदराबाद, नोएडा, फुरसतगंज और छिंदवाड़ा परिसर के प्रतिभागियों ने फाइनल का टिकट कटाया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुनील द्विवेदी ने विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी नलिन पांडेय, विष्णु सिंह और वरुण गुप्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। अब सभी की निगाहें आगामी फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां परिसरों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी।
सम्बंधित खबरें
-
रक्तवीरों का सम्मान मोती माला पहनाकर किया गया सम्मानितनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। सेवर्
-
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियाननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्
-
फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट FDDI फुरसतगंज परिसर में आयोजितनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्
-
फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI), फुरसतगंज परिसर में आयोजितनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिप
-
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने महासम्मेलन का किया आयोजन नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक