रक्तवीरों का सम्मान मोती माला पहनाकर किया गया सम्मानित
-
By
Admin
Published - 29 October 2026 36 views
रक्तवीरों का सम्मान मोती माला पहनाकर किया गया सम्मानित
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनेशन नेटवर्क का छठा वार्षिक उत्सव एवं रक्तवीर सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रक्तवीरों को मोती माला, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र, सीएमएस डॉ. किशुन कुमार, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. देव प्रकाश, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह, डॉ. अरमान उल हक, रामेंद्र शर्मा, चंद्रमौली भारद्वाज, नरेंद्र सिंह, मनोज जैन, अरशद निजामी और अमित सेठ भोलू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संस्था के अध्यक्ष सलमान खान ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। महासचिव सुनील सक्सेना ने सम्मानित रक्तवीरों को बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की। संरक्षक डॉ. शेख सऊद उद जमा ने दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन संजय काकोनियां ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में अशफाक अहमद, जीशान उल हक, शादाब अहमद सिद्दीकी, जुनैद सिद्दीकी, असीम अल्वी, बसंत गुप्ता और इरशाद हुसैन सहित संस्था के सदस्यों ने सहयोग किया।
सम्बंधित खबरें
-
रक्तवीरों का सम्मान मोती माला पहनाकर किया गया सम्मानितनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। सेवर्
-
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियाननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्
-
फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट FDDI फुरसतगंज परिसर में आयोजितनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्
-
फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI), फुरसतगंज परिसर में आयोजितनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिप
-
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने महासम्मेलन का किया आयोजन नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक