डायलिसिस के लिए भटक रहा मरीज, बेटी ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
-
By
Admin
Published - 06 November 2026 34 views
डायलिसिस के लिए भटक रहा मरीज, बेटी ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में इलाज न मिलने से गंभीर मरीज और उसका परिवार परेशान है। कमासिन थाना क्षेत्र निवासी पुष्पांजलि मिश्रा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पिता के डायलिसिस में हो रही कथित लापरवाही की शिकायत की है।
प्रार्थिया के अनुसार, उनके पिता बद्री प्रसाद मिश्र निवासी ग्राम कमासिन का पिछले चार वर्षों से जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में उपचार चल रहा है। आरोप है कि बीते कई दिनों से सेंटर का स्टाफ और संबंधित अधिकारी बिना कोई स्पष्ट कारण बताए डायलिसिस नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार से उन्हें लगातार इधर-उधर भेजा जा रहा है।
बेटी का कहना है कि समय पर डायलिसिस न होने से पिता की हालत लगातार बिगड़ रही है। वहीं, सेंटर के कर्मचारियों के कथित अभद्र व्यवहार और अधिकारियों की चुप्पी से परिवार परेशान है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर पिता का तत्काल डायलिसिस कराने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
डायलिसिस के लिए भटक रहा मरीज, बेटी ने डीएम से लगाई न्याय की गुहारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याब
-
रोजगार मेले में 573 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, 17 कंपनियों ने लिया साक्षात्कारनेशनल न्यूज 1 बांदा रि