रोजगार मेले में 573 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, 17 कंपनियों ने लिया साक्षात्कार
-
By
Admin
Published - 06 November 2026 13 views
रोजगार मेले में 573 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, 17 कंपनियों ने लिया साक्षात्कार
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
पं. जेएन डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ वृहद रोजगार मेला
करीब 800 बेरोजगार युवाओं ने लिया प्रतिभाग, चयनित अभ्यर्थियों में खुशी
बांदा। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पं. जेएन डिग्री कॉलेज परिसर में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बांदा द्वारा आयोजित इस मेले में प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर की 17 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में करीब 800 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के बाद 573 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासू एवं सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की।
इस अवसर पर अमित सेठ, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, सहायक निदेशक (सेवायोजन) वकील अहमद अंसारी, जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल सहित सेवायोजन विभाग के कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। रोजगार मेले में 573 युवाओं का चयन होने से अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला।
सम्बंधित खबरें
-
डायलिसिस के लिए भटक रहा मरीज, बेटी ने डीएम से लगाई न्याय की गुहारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याब
-
रोजगार मेले में 573 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, 17 कंपनियों ने लिया साक्षात्कारनेशनल न्यूज 1 बांदा रि