जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश
-
By
Admin
Published - 06 November 2026 8 views
जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बाँदा। जनगणना-2027 के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें जनगणना की पूरी समय-सारणी, प्रशिक्षण, स्व-गणना, प्रचार-प्रसार, निगरानी और फेक न्यूज पर अंकुश लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सभी अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए, बैठक में बताया गया कि स्व-गणना 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक पोर्टल के माध्यम से चलेगी, जिसमें लोग स्वयं अपनी गणना कर सकेंगे, इसके बाद प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक की जाएगी और फील्ड कार्य का पुनरीक्षण 05 जनवरी 2027 से 09 जनवरी 2027 तक होगा। बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए और अनुपस्थित कर्मियों का प्रशिक्षण 14 नवम्बर 2026 के पूर्व हर हाल में पूर्ण कराया जाए तथा मास्टर ट्रेनर व फील्ड ट्रेनर की चार्ज कार्यालय में 16 नवम्बर 2026 से तैनाती की जाए, समस्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की सी0एम0एम0एस0 पोर्टल में मैपिंग की जाएगी और प्रशिक्षण के दौरान ही नियुक्ति पत्र, ड्यूटी आदेश, एच0एल0, नजरी नक्शा एवं प्रशिक्षण पुस्तिका का वितरण किया जाएगा, प्रगणक व पर्यवेक्षक की फील्ड में 16 नवम्बर 2026 से तैनाती होगी, प्रत्येक चार्ज में सुपरवाइजरों के सापेक्ष नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा, राजस्व लेखपाल के माध्यम से गणना ब्लॉक की सीमाओं की स्पष्ट पहचान कराई जाएगी और फील्ड कार्य की सुविधा के लिए आफलाइन डाटा संकलन हेतु प्रश्नावली प्रारूप का रजिस्टर उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रगणक जनगणना के दौरान किसी व्यक्ति से उसके दस्तावेज की छायाप्रति नहीं लेगा और कोई भी परिवार, व्यक्ति व क्षेत्र जनगणना से वंचित नहीं रहने पाएगा, स्व-गणना एवं जनगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में हाइपरलोकल स्तर पर प्रचार किया जाएगा, समस्त ग्राम में पंचायत सहायक के माध्यम से जनगणना हेल्प डेस्क गठित कर सभी ग्रामवासियों को जागरूक किया जाएगा और स्व-गणना कराई जाएगी, समस्त चार्ज अधिकारी सार्वजनिक स्थानों, तहसील, ब्लॉक, सरकारी अस्पताल सहित सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और मेलों में बैनर व होर्डिंग्स बनवाकर लगवाना सुनिश्चित करेंगे, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अपने अधीन समस्त शिक्षण संस्थानों में जनगणना की कार्यशाला आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार कराएंगे, सूचना विभाग द्वारा जनपद स्तर पर स्थानीय समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल सोशल मीडिया द्वारा प्रचार-प्रसार का अभियान संचालित किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, ग्राम-प्रधान, प्रशासक एवं नगरीय निकायों के चेयरमैनों के माध्यम से अपील एवं संदेश जारी कराए जाएंगे तथा तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर बैठक कर जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे और विश्वविद्यालय, डिग्री कॉलेज, इण्टर कॉलेज में स्व-गणना की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक कुल 15 दिन में जनपद के अधिकांश निवासियों की स्व-गणना पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए प्रत्येक विभाग से एक नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा, स्व-गणना की सम्पूर्ण आनलाइन प्रक्रिया को स्पष्ट करने हेतु मास्टर ट्रेनर एवं फील्ड ट्रेनर की तैनाती होगी, स्व-गणना पूर्ण कराने के उपरांत उसकी एसई आईडी नोट कराई जाएगी, सभी सरकारी सेवकों और कार्मिकों की शत-प्रतिशत स्व-गणना पूर्ण कराते हुए सम्बन्धित चार्ज अधिकारी के कार्यालय को सूचित करना होगा, जनगणना के द्वितीय चरण के 40 प्रश्नों के बारे में जन-जागरूकता फैलाई जाएगी और प्रत्येक चार्ज अधिकारी स्व-गणना व जनगणना का हाइपर लोकल स्तर पर प्रचार-प्रसार हेतु कार्ययोजना तैयार कर स्थानीय स्तर पर कार्यवाही करेगा, समस्त चार्ज अधिकारी, अपर चार्ज अधिकारी, उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य विभाग परस्पर समन्वय के साथ जनगणना कार्य पूर्ण कराएंगे, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए निरंतर प्रगति की समीक्षा करेंगे और समस्त चार्ज एवं अपर चार्ज अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जनगणना की प्रक्रिया में कोई भी व्यक्ति न छूटे, प्रत्येक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के आवंटित गणना ब्लॉक के कार्य की निगरानी एवं निरन्तर प्रगति समीक्षा की जाएगी, कार्य में विलम्ब व लापरवाही करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, प्रथम चरण के सापेक्ष दर्ज जनसंख्या की तुलना करते हुए दूसरे चरण के दौरान प्रत्येक गणना ब्लॉक की आवश्यक निगरानी एवं दिशा-निर्देश दिया जाएगा, जनपद स्तर पर जनगणना कार्य की प्रभावी समीक्षा हेतु सी0एम0एम0एस0 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रगति रिपोर्ट जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (डी0आई0ओ0-एन0आई0सी0) द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी और किसी भी चार्ज का कार्य समय से पूर्ण न होने पर सभी सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। जनपद स्तर एवं चार्ज स्तर पर जनगणना के सफल संचालन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए संचालन हेतु जनगणना सेल की तैनाती की जाएगी और नेशनल टोल-फ्री हेल्पलाइन-1855, चौटबॉट नंबररू 18001801855 व जनपदीय कंट्रोल रूम 05192-285260 व टोल-फ्री नंबर-1077 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का सम्बन्धित चार्ज अधिकारी द्वारा त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाएगा। जनगणना की गोपनीयता एवं डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी तथा भ्रामक व असत्य तथ्यों का खण्डन करते हुए सही तथा प्रमाणित सूचनाओं को जनसामान्य तक पहुँचाया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
डायलिसिस के लिए भटक रहा मरीज, बेटी ने डीएम से लगाई न्याय की गुहारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याब
-
रोजगार मेले में 573 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, 17 कंपनियों ने लिया साक्षात्कारनेशनल न्यूज 1 बांदा रि