पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य कलश यात्रा, भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ
-
By
Admin
Published - 12 November 2026 3 views
पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य कलश यात्रा, भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
बांदा। कमासिन रोड स्थित मां मढ़ी दाई मंदिर के पास एक मैरिज हॉल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा सर्राफा बाजार से प्रारंभ होकर मां मढ़ी दाई मंदिर तक निकाली गई। पीले और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की। भक्ति गीतों और भगवान के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय माहौल के बीच शोभायात्रा संपन्न होने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
आयोजन में कथा व्यास प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत आचार्य श्री अभिषेक शुक्ल प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के परीक्षित के रूप में श्यामाचरण सर्राफ एवं श्रीमती कुसुमा देवी शामिल हैं।
12 नवंबर से प्रारंभ हुआ यह धार्मिक आयोजन 19 नवंबर तक चलेगा। कथा के दौरान श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति के महत्व का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। 19 नवंबर को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ कथा ज्ञान यज्ञ का समापन होगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
सम्बंधित खबरें
-
पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य कलश यात्रा, भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्
-
मालवीय और महावीर प्रसाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलिनेशनल न्यूज 1 बांदा रिप
-
पत्रकारों की एकजुटता से गूंजा बांदा, सूचना विभाग के खिलाफ बहिष्कार का ऐलाननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्
-
खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्यनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबरेली छतोह
-
रतासों में भव्य छात्र सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानितनेशनल न्यूज 1