खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य
-
By
Admin
Published - 12 November 2026 3 views
खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली छतोह खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से छतोह ब्लॉक अंतर्गत बभनपुर स्थित श्री बाबा परमान तिवारी परिसर में भव्य प्रथम वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल महाकुंभ का आयोजन शिवपति शिवदर्शन पाण्डेय सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया है।
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अखिलेश आर पांडे द्वारा फीता काटकर किया गया। ओपनिंग मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस तरह के आयोजनों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
आयोजक मंडल ने बताया कि इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई नामी टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रथम विजेता टीम को 25,000 रुपये नकद एवं भव्य ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, द्वितीय विजेता (उपविजेता) टीम को 11,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य कलश यात्रा, भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्
-
मालवीय और महावीर प्रसाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलिनेशनल न्यूज 1 बांदा रिप
-
पत्रकारों की एकजुटता से गूंजा बांदा, सूचना विभाग के खिलाफ बहिष्कार का ऐलाननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्
-
खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्यनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबरेली छतोह
-
रतासों में भव्य छात्र सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानितनेशनल न्यूज 1