रतासों में भव्य छात्र सम्मान समारोह का आयोजन
-
By
Admin
Published - 12 November 2026 31 views
रतासों में भव्य छात्र सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
रायबरेली। सलोन ब्लॉक की ग्राम सभा रतासों स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रतुल सिंह ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सलोन रिचा सिंह उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त मुख्यालय से डॉ. एस.पी. यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आजाद सिंह एवं सलोन ब्लॉक के समस्त एआरपी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, अन्य सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों का भी स्वागत और सम्मान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को उचित प्रोत्साहन और सम्मान मिलने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होता है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक, बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ग्राम के सम्मानित व्यक्तियों में सुरेश सिंह, राजेश सिंह, योगेश सिंह, चंद्रकांत सिंह, द्वारका सिंह, जहान सिंह, बीरेन्द्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, सुरेश शर्मा, लवकुश पटेल, अमीरहसन, राशिद अंसारी, रईस ख़ान, महबूब, सम्मू, मुन्ना ख़ान, इसराइल, इलियास, गप्पी पटेल, शोभा गुप्ता, लालजी गुप्ता, अंतिम, रामेश्वर द्विवेदी, पिंटू सिंह कमलगंज, गंगा बाबा, रमापति त्रिपाठी, जसवंत सिंह, कल्लू पटेल, राम कृपाल, बसंत लाल पटेल, गोलू सरोज, पुतान सिंह, अंशु सिंह, सौरभ सिंह, कुलदीप सिंह, दीपक सिंह, अनुज सिंह, रामबली विश्वकर्मा, जियावन पटेल, रामनरेश यादव, दिनेश विश्वकर्मा, रवि वर्मा, आजाद शर्मा, मोबीन दर्जी, क़यूम, मन्सूर सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की कवरेज के लिए पत्रकार बंधुओं की भी विशेष उपस्थिति रही। इनमें अजीत कुमार सिंह, शशिधर त्रिपाठी, सलमान ख़ान, अंगद पांडेय, विजयशंकर त्रिपाठी, अनिल भारती एवं रीता अग्रहरि शामिल रहे।
समारोह ने ग्राम सभा में शिक्षा, प्रतिभा सम्मान और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच का संदेश दिया।
इसमें राहुल सिंह BSA किसी कारण बस लास्ट मोमेंट में नहीं आ पाए थे
सम्बंधित खबरें
-
पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य कलश यात्रा, भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्
-
मालवीय और महावीर प्रसाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलिनेशनल न्यूज 1 बांदा रिप
-
पत्रकारों की एकजुटता से गूंजा बांदा, सूचना विभाग के खिलाफ बहिष्कार का ऐलाननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्
-
खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्यनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबरेली छतोह
-
रतासों में भव्य छात्र सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानितनेशनल न्यूज 1