धान खरीद एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दिए गए निर्देश
-
By
Admin
Published - 17 November 2026 14 views
डीएम की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
धान खरीद एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दिए गए निर्देश
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में धान खरीद की प्रगति, धान क्रय केंद्रों के संचालन, सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता तथा निजी शीतगृहों में भंडारित आलू के भंडारण प्रभार पर अनुदान योजना, मत्स्य पालन इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के शत-प्रतिशत धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद सुचारु रूप से संचालित कराई जाए तथा सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने धान क्रय केंद्रों पर खरीद की स्थिति एवं सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता का जनपद स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
शालिनी सिंह पटेल को जेडीयू में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी, बनीं मीडिया पैनलिस्टनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
मरका पुलिस ने 1.25 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
मरका पुलिस ने 1.25 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
सलोन तहसील में वकालत की आड़ में अवैध गतिविधियों का मामला, बार एसोसिएशन से होगी शिकायतनेशनल न्यूज 1
-
2000 से अधिक रिक्तियों पर होगा चयननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली उत्तर प्रदेश रोज
-
आलू भण्डारण प्रभार पर अनुदान योजना पर मिल रहा अनुदाननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेल