एडीएम ने डलमऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 18 July 2026 66 views
एडीएम ने डलमऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव मिश्र द्वारा तहसील डलमऊ के बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ चौकी कनहा, जूनियर हाई स्कूल मियां टोला स्थित बाढ़ चौकी, वीआईपी घाट, डलमऊ, डलमऊ राजा डल पार्क स्थित फ्लड शेल्टर तथा ग्राम जमालनगर मोहद्दीनपुर में निर्मित पुलिया एवं उसके अग्र भाग के कच्चे संपर्क मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय उन्होंने बाढ़ चौकियों पर उपलब्ध संसाधनों, संचार व्यवस्था, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों, फ्लड शेल्टर में मूलभूत सुविधाओं तथा संवेदनशील स्थलों की स्थिति का जायजा लिया। ग्राम जमालनगर मोहद्दीनपुर में निर्मित पुलिया के अग्र भाग का संपर्क मार्ग कच्चा पाए जाने पर संबंधित विभाग को आवश्यक सुरक्षात्मक एवं स्थायी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी रखे हुए है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए अपील की कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली बाढ़ संबंधी चेतावनियों एवं दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक रूप से नदी के किनारे या जलमग्न क्षेत्रों में न जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा कंट्रोल रूम को दें। प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा जनहित एवं जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने तथा राहत एवं बचाव व्यवस्था को हर समय सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के समय तहसीलदार डलमऊ मंजरी सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ अंकित पाण्डेय सहित राजस्व विभाग व अन्य विभागों के कार्मिक उपस्थित रहें।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम-एसपी ने तहसील ऊँचाहार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंसम्पूर्ण समाधान द
-
अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग का अभियान जारी 10 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक अभियुक्त के खिलाफ
-
एडीएम ने डलमऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय ति
-
डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशने
-
सूखी नहरों से किसानों की बढ़ी चिंता धान रोपाई पर संकटनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,सलो