अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग का अभियान जारी
-
By
Admin
Published - 18 July 2026 64 views
अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग का अभियान जारी
10 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने हमराह टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान सदर तहसील के थाना भदोखर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदोखर एवं भुएमऊ स्थित अवैध कच्ची शराब निर्माण स्थलों एवं संदिग्ध घरों में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 200 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 275 के तहत थाना भदोखर में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम-एसपी ने तहसील ऊँचाहार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंसम्पूर्ण समाधान द
-
अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग का अभियान जारी 10 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक अभियुक्त के खिलाफ
-
एडीएम ने डलमऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय ति
-
डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशने
-
सूखी नहरों से किसानों की बढ़ी चिंता धान रोपाई पर संकटनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,सलो