मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन
-
By
Admin
Published - 18 September 2026 9 views
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
आज रायबरेली जिले के अमावा ब्लॉक में 18 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक अदिति सिंह के द्वारा कराया गया। विवाह समारोह में 175 जोड़ों की शादी कराई गई है। इसमें से 15 जोड़े मुस्लिम भी शामिल है। सदर विधायिका अदिति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी जोड़ों को 62000 नगद कन्या के खाते में आएगा और 26 नग समान दहेज के रूप में दिया जाएगा। जिसमें से 22 नग तो सरकार की तरफ से थे। परंतु चार नग इंडक्शन, मिक्सर जैसे दो और सामान जिला अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से बढ़ाए गए। जिसके लिए विधायिका ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सभी को मंच से नई जिंदगी की शुरुआत करने की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह, एडीओ सहकारिता राजन सिंह, कमल सिंह विधायक प्रतिनिधि, पप्पू सिंह, राजन मौर्य, दिनेश सिंह,नाहिद अनवर, शिवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे- सूत्र
सम्बंधित खबरें
-
रायबरेली। समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। शहर क
-
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्राआज राय
-
सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंतीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यानेताओं और
-
51 दीपों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याकंचन पुरवा में वरिष्ठ भा
-
FDDI फुरसतगंज कैंपस में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरे