51 दीपों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
-
By
Admin
Published - 18 September 2026 7 views
51 दीपों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
कंचन पुरवा में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने काटा केक, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना
बांदा। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बांदा के कंचन पुरवा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने अपने सहयोगियों के साथ 51 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
51 दीपों से मनाया जन्मदिन
वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
इस दौरान ओम प्रकाश सिंह, संजय मिश्रा, विकास बृजलाल जोशी, मुकेश सिंह, कुलदीप सिंह, साकेत अवस्थी, कुलदीप श्रीवास, पप्पू शर्मा (गौ रक्षा दल), सुरेश साहू, पप्पू खान, शाहरुख खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंतीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यानेताओं और
-
51 दीपों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याकंचन पुरवा में वरिष्ठ भा
-
FDDI फुरसतगंज कैंपस में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरे
-
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बांदा में गूंजा आशीर्वाद का दीयानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यामहाराणा प
-
कृषि विश्वविद्यालय ने 100 से अधिक टीबी मरीजों को लिया गोदनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यापोषण पोटल