FDDI फुरसतगंज कैंपस में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ संपन्न
-
By
Admin
Published - 18 September 2026 8 views
FDDI फुरसतगंज कैंपस में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
फुरसतगंज, अमेठी। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI), फुरसतगंज कैंपस में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न की गई।
इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक श्री सुनील कुमार द्विवेदी जी की उपस्थिति में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने पूजा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुख, समृद्धि एवं संस्थान की उन्नति की कामना की।
पूजा के दौरान संस्थान की मशीनरी, तकनीकी कार्यों एवं कार्यस्थल की महत्ता को ध्यान में रखते हुए भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। सभी ने आपसी सहयोग एवं समर्पण के साथ संस्थान के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से संस्थान एवं समस्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।
सम्बंधित खबरें
-
सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंतीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यानेताओं और
-
51 दीपों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याकंचन पुरवा में वरिष्ठ भा
-
FDDI फुरसतगंज कैंपस में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरे
-
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बांदा में गूंजा आशीर्वाद का दीयानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यामहाराणा प
-
कृषि विश्वविद्यालय ने 100 से अधिक टीबी मरीजों को लिया गोदनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यापोषण पोटल