पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बांदा में गूंजा आशीर्वाद का दीया
-
By
Admin
Published - 17 September 2026 10 views
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बांदा में गूंजा आशीर्वाद का दीया
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बांदा नगर के महाराणा प्रताप चौक में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किए गए।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा के संकल्प और उनके नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान जलाया गया ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के प्रति देशवासियों के विश्वास, स्नेह एवं आशीर्वाद का प्रतीक बताया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की
हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंतीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यानेताओं और
-
51 दीपों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याकंचन पुरवा में वरिष्ठ भा
-
FDDI फुरसतगंज कैंपस में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरे
-
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बांदा में गूंजा आशीर्वाद का दीयानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यामहाराणा प
-
कृषि विश्वविद्यालय ने 100 से अधिक टीबी मरीजों को लिया गोदनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यापोषण पोटल