सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
-
By
Admin
Published - 18 September 2026 17 views
सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
बांदा। समाजवादी पार्टी कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव ने की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, प्रदेश सचिव मुलायम यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र गुप्ता, कुदरत उल्ला खां, अजय चौहान ‘दादा’, सत्यनारायण सोनकर, पप्पू यादव, नेतराम वर्मा, दुर्गा यादव, शिवसागर यादव, रवि दिवाकर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा शिवदास विश्वकर्मा, नत्थू विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, दुर्गा प्रसाद, आसिफ खान, अनुपम विश्वकर्मा, दिलीप कुमार, रवि राजपूत, एमडी खुराना, दीपक सिंह, जगनायक यादव, विवेक कुमार एवं वीरेंद्र फौजी सहित विश्वकर्मा समाज के सम्मानित सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों पर चलने का आह्वान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन एवं योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के आदि शिल्पी, कला, कौशल एवं मेहनत के प्रतीक हैं। उनकी जयंती हमें परिश्रम, रचनात्मकता और कौशल के महत्व का संदेश देती है।
उन्होंने समाज की एकजुटता बनाए रखने तथा युवाओं को कौशल विकास की दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे
सम्बंधित खबरें
-
सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंतीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यानेताओं और
-
51 दीपों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याकंचन पुरवा में वरिष्ठ भा
-
FDDI फुरसतगंज कैंपस में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरे
-
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बांदा में गूंजा आशीर्वाद का दीयानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यामहाराणा प
-
कृषि विश्वविद्यालय ने 100 से अधिक टीबी मरीजों को लिया गोदनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यापोषण पोटल