अभियान को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया
-
By
Admin
Published - 18 September 2026 9 views
रायबरेली। समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। शहर क्षेत्र स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के गेट के बाहर छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने दोबारा सदस्यता अभियान शुरू किया। अभियान को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
दरअसल, गुरुवार को भी इसी स्थान पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एबीवीपी और छात्र सभा से जुड़े छात्रों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया, जिससे वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया था।
घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वहीं, आज लखनऊ से एक प्रतिनिधिमंडल रायबरेली के डिग्री कॉलेज चौराहा पहुंचने की बात कही जा रही है।
प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले शुक्रवार को उसी स्थान पर छात्र सभा का सदस्यता अभियान दोबारा शुरू होने के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
रायबरेली। समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। शहर क
-
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्राआज राय
-
सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंतीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यानेताओं और
-
51 दीपों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याकंचन पुरवा में वरिष्ठ भा
-
FDDI फुरसतगंज कैंपस में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरे