तालाब में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
-
By
Admin
Published - 05 October 2026 433 views
तालाब में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सलोन/रायबरेली। मामला 4अक्टूबर दिन रविवार का है,सलोन थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र औना सदरा स्थित एक आरा मशीन में काम करने वाले मजदूर युवक का शव वहीं तालाब में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसका नाम नरेंद्र कुमार यादव बताया जा रहा है,नरेन्द्र पुत्र मेवालाल निवासी तेरहौं नगर पंचायत सलोन का निवासी है। मृतक की पत्नी अनिता के मुताबिक सुबह 5 बजे नरेंद्र कुमार काम करने निकला था, लेकिन शाम 6बजे मृतक के साथ काम करने वाला तीरथ उसके घर पहुंचता है और उसकी पत्नी अनीता से पूछता है कि नरेंद्र कहां है एक घंटा काम करके सुबह 7बजे से काम पर नहीं आया, तीरथ से पहले लगभग 11बजे आरा मशीन संचालक मोवीन का बेटा नकसे मृतक के घर पूछताछ के लिए गया था। पीड़ित अनीता का कहना है कि मेरे पति नरेंद्र के साथ काम करने वाले तीरथ और अखिलेश द्वारा मृतक नरेंद्र का कपड़ा उतरवाकर विडियो बनाया गया था जिससे आपस में विवाद हुआ था तीरथ दिगपाल का पुरवा उसरैना और अखिलेश अतागंज उसरी थाना क्षेत्र सलोन के निवासी हैं। पूरी रात पीड़ित का पति घर नहीं आया, अगले दिन 5अक्टूबर दिन सोमवार को सुबह लगभग 9बजे पीड़ित के पति नरेंद्र का शव औना सदरा स्थित तालाब में मिलने की सूचना मिली, जानकारी के बाद मौके पर सलोन पुलिस पहुचती है, पत्नी का आरोप है कि परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले अमरनाथ पुत्र चंद्रपाल निवासी तेरहौं मृतक नरेंद्र को अपना भाई बताते हुए सादे कागज पर हस्ताक्षर कर पोस्टमार्टम के लिए गाड़ी पर शव लदवाकर भेज दिया , परिजनों से कहा इसमें कुछ नहीं होगा सब लोग घर जाओ। ऐसे में मृतक की पीड़ित पत्नी अनिता द्वारा आरा मशीन संचालक मोवीन और उसके बेटे नकसे तथा साथ में काम करने वाले तीरथ एवं अखिलेश के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सलोन पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, मामले की जांच कर रही है सलोन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की होगी।
सम्बंधित खबरें
-
मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश, हादसे रोकने पर जोरनेशनल न्यूज 1 बा
-
तिंदवारी में सड़क हादसा बाइक सवार युवक की मौत, मां गंभीर रूप से घायलनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्
-
तालाब में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंपनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीसलोन/रायबरेली। म
-
पेट्रोल पंप के पास चाय की गुमटी में लगी भीषण आग सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिप