गम्भीर अनियमितताओं मिलने के बाद भी अवैध गीता नर्सिंग होम के संचालक पर स्वास्थ्य विभाग ने नहीं कराया मुकदमा
-
By
Admin
Published - 06 October 2026 50 views
गम्भीर अनियमितताओं मिलने के बाद भी अवैध गीता नर्सिंग होम के संचालक पर स्वास्थ्य विभाग ने नहीं कराया मुकदमा
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
रायबरेली। नौसिखिया युवकों द्वारा नवजात का ईलाज करते में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में तेजतर्रार सीएमओ मनोज शुक्ला के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग कि टीम ने अवैध रूप से संचालित गीता नर्सिंग होम पर नोटिस चस्पा कर नर्सिंग होम को बंद करा दिया है। जानकारी के मुताबिक वीडियो प्रसारित होने से पहले युवराज, विनोद सहित कई ग्रामीणों ने सीएमओ सहित उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायतीपत्र भी सौंपा था। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि कस्बे में संचालित गीता नर्सिंग होम के नाम लाइसेंस नहीं है। जिसमें बेहतर ईलाज मुहैया कराने के बहाने मरीजों को बरगला कर ईलाज के लिए इस अवैध अस्पताल में लाया जाता है और झोलाछाप नौसिखिया डाक्टर बिना किसी डिग्री के मरीजों का इलाज व कम उम्र के युवक मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। धोखे से अस्पताल में आने के बाद यदि कोई मरीज बिना इलाज करवाए कहीं वैध अस्पताल में जाना भी चाहता है तो डरा धमका कर मोटी रकम वसूल लेते हैं। अब तक में कई मर्तवा गलत इलाज से मरीजों कि हालत बिगड़ी है। और स्थानीय प्रशासन से शिकायत भी किया किन्तु कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। चूंकि अवैध अस्पताल संचालक रीतेश नाम का युवक सलोन सीएचसी के डाक्टरों के साथ उठना बैठना रहता है। जिस कारण कार्यवाही के बजाए संरक्षण दिया जाता है। गीता नर्सिंग होम के नाम से संचालित इस अवैध अस्पताल में बिना डिग्री के झोलाछाप नवयुवक छोटे से लेकर बड़े आपरेशन तक करते हैं। उक्त अवैध अस्पताल में मानक के विपरीत बिल्डिंग में संचालित है। जिसमें छोटे बच्चों को भर्ती करने के लिए एन आई सीयू भी लगा रखे हैं साथ ही अवैध नर्सिंग होम के अंदर ही बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर भी संचालित है। ऐसे ही नर्सिंग होम के अनेको मानक पूरे न होने का आरोप लगाते हुए गीता नर्सिंग होम कि जनपद स्तरीय टीम के साथ जांचोपरांत कार्यवाही किए जाने कि मांग किया था। अवैध गीता नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कि गई कार्यवाही से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है। आखिर अवैध नर्सिंग होम संचालक पर एफआईआर क्यूं पंजीकृत नहीं कराया गया यह एक सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
सम्बंधित खबरें
-
मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश, हादसे रोकने पर जोरनेशनल न्यूज 1 बा
-
तिंदवारी में सड़क हादसा बाइक सवार युवक की मौत, मां गंभीर रूप से घायलनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्
-
तालाब में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंपनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीसलोन/रायबरेली। म
-
पेट्रोल पंप के पास चाय की गुमटी में लगी भीषण आग सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिप