SIR के विरोध में सपा का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका महाराणा प्रताप चौक से आंबेडकर पार्क तक निकाला प्रदर्शन, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
-
By
Admin
Published - 06 October 2026 26 views
SIR के विरोध में सपा का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका महाराणा प्रताप चौक से आंबेडकर पार्क तक निकाला प्रदर्शन, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को बांदा में प्रदर्शन किया। पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर सिंह निषाद, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव और जिलाध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक से आंबेडकर पार्क तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के बाद सपा जिलाध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में SIR की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।
सपा नेताओं ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की आधारशिला है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। पार्टी ने आशंका जताई कि प्रक्रिया संबंधी त्रुटियों, पर्याप्त सूचना न मिलने या दस्तावेजों की जटिलताओं के कारण पात्र मतदाताओं के नाम प्रभावित हो सकते हैं।
नाम हटाने से पहले पक्ष रखने का अवसर देने की मांग
सपा ने मांग की कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाने से पहले उसे पर्याप्त सूचना दी जाए और अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए। प्रभावित मतदाताओं के नामों का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सत्यापन कराने तथा सभी राजनीतिक दलों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी और समान अवसर उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।
निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली की जांच की मांग
ज्ञापन में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। सपा ने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या संवैधानिक दायित्वों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ उनकी गिरफ्तारी की मांग भी ज्ञापन में रखी। पार्टी नेताओं ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए SIR की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जानी चाहिए।
सम्बंधित खबरें
-
मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश, हादसे रोकने पर जोरनेशनल न्यूज 1 बा
-
तिंदवारी में सड़क हादसा बाइक सवार युवक की मौत, मां गंभीर रूप से घायलनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्
-
तालाब में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंपनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीसलोन/रायबरेली। म
-
पेट्रोल पंप के पास चाय की गुमटी में लगी भीषण आग सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिप