रायबरेली में सदस्यता अभियान पर सियासी टकराव, एबीवीपी का धरना
-
By
Admin
Published - 17 September 2026 10 views
रायबरेली में सदस्यता अभियान पर सियासी टकराव, एबीवीपी का धरना
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
समाजवादी छात्र सभा और एबीवीपी कार्यकर्ता आमने-सामने, कोतवाल को हटाने की मांग पर अड़े सपा कार्यकर्ता और सदर कोतवाल का नेम प्लेट को खींचा
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के आसपास सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बाद माहौल गरमा गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कॉलेज गेट और सड़क पर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विवाद के दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि उनका कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्वक बातचीत का प्रयास चल रहा था। इसी दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर से नारेबाजी शुरू की गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और विवाद बढ़ गया। सपा की ओर से कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह को हटाने की मांग भी उठाई गई।
सपा नेता ने कहा कि उनकी मुख्य मांग कोतवाल को हटाने की है। उनका आरोप है कि काफी समय से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोतवाल को नहीं हटाया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए हैं और विनय यादव नाम के एक कार्यकर्ता को बैठा रखा है। उनकी मांग है कि कार्यकर्ता को छोड़ा जाए और मोबाइल वापस किए जाएं।
सपा नेता के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक की ओर से शिवशंकर सिंह के खिलाफ विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले को पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में भी पहुंचाया गया है और जल्द ही प्रतिनिधिमंडल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो मामले को विधानसभा में भी उठाया जाएगा।
वहीं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर से सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंतीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यानेताओं और
-
51 दीपों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याकंचन पुरवा में वरिष्ठ भा
-
FDDI फुरसतगंज कैंपस में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरे
-
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बांदा में गूंजा आशीर्वाद का दीयानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यामहाराणा प
-
कृषि विश्वविद्यालय ने 100 से अधिक टीबी मरीजों को लिया गोदनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यापोषण पोटल