एम्स रायबरेली में स्वच्छता ही सेवा’ अभियान एवं स्वच्छता माह का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन
-
By
Admin
Published - 17 September 2026 5 views
एम्स रायबरेली में स्वच्छता ही सेवा’ अभियान एवं स्वच्छता माह का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में एम्स रायबरेली में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत 17 अक्तूबर तक स्वच्छता माह का आयोजन किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रातः 10:30 बजे मेडिकल कॉलेज के बोर्ड रूम में कार्यकारी निदेशक डॉ अमिता जैन द्वारा सभी को ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ दिलाई गई। इस दौरान संस्थान के अधिकारियों, चिकित्सकों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
स्वच्छता माह के दौरान संस्थान परिसर में स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देना रहा।
इसके अतिरिक्त एम्स रायबरेली के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पुराने ओपीडी परिसर में भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन भी किया गया। पूजा के माध्यम से तकनीकी एवं इंजीनियरिंग सेवाओं से जुड़े कार्यों के प्रति समर्पण तथा संस्थान की सुविधाओं के सुचारु संचालन की भावना को अभिव्यक्त किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंतीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यानेताओं और
-
51 दीपों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याकंचन पुरवा में वरिष्ठ भा
-
FDDI फुरसतगंज कैंपस में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरे
-
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर बांदा में गूंजा आशीर्वाद का दीयानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यामहाराणा प
-
कृषि विश्वविद्यालय ने 100 से अधिक टीबी मरीजों को लिया गोदनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यापोषण पोटल